पोड़ाहाट में हाथियों के लिए बनेगा ईस्टर्न जोन का पहला Green Corridor के नीचे से गुजरेंगे वाहन

NHAI ने रांची -टाटा मार्ग में बनाएं हैं, हाथियों के लिए चार अंडरपास

पश्चिम सिंहभूम के पोड़ाहाट जंगल में हाथियों के लिए फ्लाईओवर बनेगा। ईस्टर्न जोन के झारखण्ड-बिहार फॉरेस्ट रेंज में इस तरह का पहला प्रोजेक्ट है। सोनुवा गुदड़ी रोड पर दो पहाड़ियों के बीच बनने वाले ग्रीन कॉरिडोर पर हाथी एवं अन्य जंगली जीव गुजरेंगे और नीचे वाहनों का आना जाना होगा। अब तक झारखण्ड समेत हाथियों से गुलजार राज्यों में NH और अन्य सड़कों पर हाथियों के लिए अंडरपास बनाया जाता है। झारखण्ड के दलमा- रुगाई, दलमा-आसंबानी हाथी कॉरिडोर से गुजरने वाले NH में भी हाथियों के लिए अंडरपास बनाए गए हैं। यह पहला awaar है, जब गुदड़ी-सोनुवा के बीच 46 किमी लंबी सड़क पर दो पहाड़ियों के बीच 100 फीट लंबा Green Corridor का निर्माण होगा।

रांची टाटा हाईवे पर बने हैं चार अंडर पास

हाथियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए रांची-टाटा हाईवे पर चार की संख्या में हाथियों एवं अन्य जंगली जीवों के लिए अंडर पास का निर्माण NHAI के द्वारा किया गया है। रांची से टाटा जाने के क्रम में सबसे उलीडीह में हाथियों के लिए अंदर पास का निर्माण करकरी नदी के किनारे किया गया है। दूसरा अंडरपास भुनियाडीह के पास, तीसरा अंडरपास दलमा हाथी अभ्यारण्य के पास स्थित शहरबेड़ा एवं चौथा अंडरपास दलमा -रूगाई हाथी कॉरिडोर स्थित रामगढ़ गांव के पास बनाया गया है।

Leave a Comment

WPSJ LOGO
WPS Jharkhand

Donate
Address
Address